फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं के भराड़ी स्थित मां हरिदेवी मंदिर में हुआ देवी जागरण

Mon, 08 Jun 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के मां हरिदेवी मंदिर में आयोजित जागरण में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
घुमारवीं के भराड़ी स्थित मां हरिदेवी मंदिर में हुआ देवी जागरण
विज्ञापन




पटियाल म्यूजिकल ग्रुप के भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण



संवाद न्यूज एजेंसी



भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत भराड़ी स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र मां हरिदेवी मंदिर में महामाई जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर माता रानी के चरणों में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह जागरण पटियाल म्यूजिकल ग्रुप द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन




इस वर्ष यह ग्रुप का 11वां जागरण रहा, जिसमें कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जागरण के दौरान अटूट भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जागरण की शुरुआत महामाई के समक्ष जोत प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद राजकुमार पटियाल ने गणेश वंदना तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने चूड़ा मां दा लाल रंग दा, नैन तेरे मां नैना देवी, शेर पे सवार होके आजा शेरांवालिये और मैया आने वाली है दर्शन देने वाली है जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद मदन पटियाल, नजाम खान और पूनम शर्मा ने सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो, मेरी बिनती यही है राधा रानी, प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, दुनिया में देव हजारों हैं बजरंगबली का क्या कहना, महादेवा तेरा डमरू, मैं बालक तू माता शेरांवालिये, मेरी मां के बराबर कोई नहीं, करुणा करो कष्ट हरो ज्ञान दो भगवन, माता ने बुलाया है और तेरे दरबार में मैया अम्बे तू है जगदम्बे रानी जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम का समापन सुबह लगभग 4 बजे तारा रानी की कथा के साथ हुआ। इसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर राधा कृष्ण, वीर बजरंगी, माता शेरावाली और बाबा बालक नाथ जी की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। इस आयोजन में पटियाल म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य राजेश भारद्वाज, पवन, सोनू, सुनील शर्मा, गोल्डी, अनुज और बंटू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें