फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार वर्ष में घुमारवीं में किया गया 200 से ज्यादा सड़कों का निर्माण

विज्ञापन
ग्राम पंचायत बम्म में जनसमस्याओं को सुनते मंत्री राजेंद्र गर्ग।संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। जयराम सरकार के कार्यकाल में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 200 से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। सड़कों के निर्माण से घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिली है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने यह जानकारी दी। वह ग्राम पंचायत बम्म में जनसमस्याओं का निवारण करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हर गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इस अवसर पर मंत्री राजेंद्र गर्ग ने ग्राम पंचायत बम्म में जन समस्याएं सुनी और मौके पर ही उनका निस्तारण किया।
बताया कि पंचायत में युवक मंडल भवन के निर्माण के लिए तीन लाख की राशि जारी कर दी गई है। पंचायत में महिला मंडल भवन टांडा के निर्माण में 1.70 लाख की राशि खर्च होगी। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष हेमराज शर्मा, प्रधान मनीष कुमार, प्रधान हटवाड़ राजेंद्र ठाकुर, उप प्रधान संजय शर्मा, वार्ड सदस्य रचना देवी, यूथ क्लब प्रधान राकेश कुमार, सचिव प्रवेश, महिला मंडल प्रधान रजनी देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें