फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: देव दत्त शर्मा बने ज्यूडीशियल इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश जुडीशियल एम्प्लॉईज एसोसिएशन बिलासपुर सेशन डिवीजन की आम सभा में मौजूद कर्मचारी। स्
विज्ञापन
बिलासपुर सेशन डिवीजन की आम सभा में सर्वसम्मति से हुआ कार्यकारिणी का गठन, लोकपाल ठाकुर महासचिव चुने गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश ज्यूडीशियल इंप्लाइज एसोसिएशन के बिलासपुर सेशन डिवीजन को नई कार्यकारिणी मिल गई है। मंगलवार को जुडीशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुई आम सभा की बैठक में सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी देव दत्त शर्मा को एसोसिएशन का प्रधान चुना गया, जबकि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के क्रिमिनल अहलमद लोकपाल ठाकुर महासचिव होंगे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी मनोज कुमार चंदेल और यशवंत सिंह की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। हिम भूषण को वरिष्ठ उपप्रधान, गौरव गोरला को उपप्रधान और मुकेश कुमार गर्ग को वित्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद प्रधान देव दत्त शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए विभिन्न इकाइयों और पदों पर जिम्मेदारियां तय की गईं। रेणु रनौट को पैटर्न-इन-चीफ नियुक्त किया गया। निशांत कुमार को यूनिट प्रधान और सुमन कुमार को सचिव बनाया गया। घुमारवीं यूनिट में अक्षय कुमार प्रधान और मीना सचिव होंगी। झंडूता यूनिट की जिम्मेदारी रोहित शर्मा को प्रधान और अजय कुमार को सचिव के रूप में दी गई। संगठन में राज कुमार शर्मा और महेश रावत को मुख्य सलाहकार, जबकि मनोज कुमार, यशवंत सिंह और हरीश कुमार को सलाहकार नियुक्त किया गया। विनीत मोदगिल, वीरेंद्र कुमार और मंजीत कुमार मुख्य कानूनी सलाहकार होंगे। दिवाकर दत्त और विकास शर्मा को मुख्य ऑडिटर की जिम्मेदारी दी गई। एसोसिएशन में महासचिव के साथ सहायक महासचिव, अतिरिक्त सचिव, तकनीकी सलाहकार, प्रेस सचिव, प्रचार सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्तियां की गईं। प्रधान देव दत्त शर्मा ने कहा कि नई टीम कर्मचारियों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी। संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यों के हितों के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें