फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तबाही : छह कारें, एक वॉल्वो, पत्थर और पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त, तीन मकान ढहे

विज्ञापन
फोरलेन का निरीक्षण करते एसपी संदीप धवल। संवाद
विज्ञापन
फोरलेन सहित 27 सड़कें बाधित, चार मकान, दो रसोई, 23 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

नदी, नाले उफान पर 29 पेयजल योजनाएं प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं/स्वारघाट/। जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश के कारण पहाड़ से पत्थर और पेड़ गिरने से छह कारें और एक वॉल्वो बस क्षतिग्रस्त हो गई। वॉल्वों बस में सवार चार लोगों को मामूली चोट भी आई है। जबकि दो कार चालकों को भी हल्की चोटें लगी हैं।
भूस्खलन होने से किरतपुर-मनाली फोरलेन सहित कुल 27 सड़कों पर सोमवार शाम तक यातायात बाधित रहा। इसके अलावा चार मकान, दो रसोई और 23 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है, जिससे 29 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। फोरलेन पर जकातखाना में सोमवार तड़कें दिल्ली से बैजनाथ जा रही एक निजी वॉल्वो पर पहाड़ से पत्थर गिर गए। हादसे में चार लोगों को मामूली चोट आई। बस की करीब छह खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। मंडी-भराड़ी चौक पर घायलों को उपचार दिया है, जिसके बाद बस गंतव्य के लिए निकल गई। मरोतन में भूस्खलन की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी दो कारें क्षतिग्रत हो गईं। दूसरा हादसा पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर छड़ोल में हुआ। वहां पहाड़ से बड़ी चट्टानें दो कारों पर आ गिरी। दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन

घुमारवीं में सीर खड्ड पुल के पास बरठीं-सुन्हाणी सड़क पर पहाड़ दरकने से गिरे पत्थरों की चपेट में एक कार आ गई। इस घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गाड़ी चालक को केवल हल्की चोटें आईं और उसकी जान बच गई। गांव बाड़ी करंगोड़ा के रवि कुमार सुबह 9 बजे कार में घुमारवीं से घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सीर खड्ड पुल से आगे सुन्हाणी मार्ग पर पहुंची तो अचानक पहाड़ी से बड़े पत्थर गिरने लगे। इनमें से कई पत्थर सीधे कार के ऊपर गिरे, जिससे कार का अगला हिस्सा और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-4 कल्याणा वार्ड में सोमवार दोपहर को कई साल पुराना पीपल का पेड़ अचानक सड़क किनारे खड़ी एक कार और पास में खड़ी ट्राॅली के ऊपर गिर गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्राली को भी काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत यह रही कि पेड़ मकानों की विपरीत दिशा में गिरा, अन्यथा आसपास स्थित कई घरों को भारी क्षति हो सकती थी।
किरतपुर-मनाली फोरलेन सोमवार को तीन बार पूरी तरह से यातायात के लिए बंद हुआ। फोरलेन को रविवार देर रात को बहाल किया गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मंडी भराड़ी में भूस्खलन हुआ, जिससे करीब डेढ़ घंटा यातायात ठप रहा। इसके बाद दोपहर और शाम को मैहला में भूस्खलन होने से यातायात कई घंटे बंद रहा। फोरलेन के बंद होने के दौरान यातायात को पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर डायवर्ट किया गया। वहीं, घुमारवीं-बरठीं वाया सुन्हाणी, तलाई-थापना वाया मरोतन, सीएचसी बैरियर- श्री नयनादेवी जी मार्ग, तलाई-झंडूता वाया मांडवा सड़क , बैहना जट्टां-गेहड़वीं सहित कुल 27 मार्ग भूस्खलन से बाधित रहे।

इनसेट
इन्हें भी हुआ नुकसान
जामली में राकेश कुमार के घर का आंगन धंस गया, जिससे घर को भी खतरा हो गया है। ग्राम पंचायत मंझेड़ में पंडित रणजीत का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार अब गांव में दूसरों के घरों में रह रहा है। पशु भी दूसरों की गोशाला में बांधे हैं। नोग गांव में चुनी लाल की गोशाला गिर गई। दाबला में कृष्णी देवी की रसोई क्षतिग्रस्त हो गई। चेहड़ी गांव में राकेश कुमार का डंगा ढह गया। गांव मझेड़ के प्रेम लाल और उनकी बेटी का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने मकान को अभी बनाया था। कंदरौर में मुन्नी लाल की गोशाला ढह गई। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-1 में सीर खड्ड में आने वाली बाढ़ के कारण कुछ मकानों और जमीनों को खतरा उत्पन्न हो गया है। सीर खड्ड की पेयजल योजना के समीप निर्माण होने के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। एक मकान के नीचे की तरफ मिट्टी का कटाव होना शुरू हो गया है।
इनसेट
एसपी खुद संभाला मोर्चा
फोरलेन पर यातायात बहाली को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने स्वयं भारी बारिश में मोर्चा संभाला। उन्होंने पूरे फोरलेन का निरीक्षण किया। उनके साथ डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा भी मौजूद रहे। एसपी संदीप धवल ने यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए जवानों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

इनसेट
ड्राइविंग टेस्ट हुआ स्थगित
भारी बारिश के कारण सोमवार को बिलासपुर शहर में होने वाला ड्राइविंग टेस्ट स्थगित करना पड़ा। परिवहन विभाग अब आगामी माह का ड्राइविंग टेस्ट कार्यक्रम जल्द जारी करेगा।
विज्ञापन


इनसेट
अधिकारियों को फील्ड में काम करने के निर्देश : उपायुक्त
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि बारिश के कारण जिले में करीब 96 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। इसमें लोक निर्माण विभाग का लगभग 75 करोड़ रुपये और जल शक्ति विभाग का लगभग 20 करोड़ रुपये का नुकसान शामिल है। कहा कि राजमार्ग प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को फोरलेन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी फील्ड में उतर कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने जिला वासियों से भारी बरसात को देखते हुए यदि जरूरी न हो तो यात्रा न करने की अपील की है। उन्होंने लोगों को नदी-नालों से भी दूर रहने की हिदायत दी है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो। समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की भी अनुपालना सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोग जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

फोरलेन का निरीक्षण करते एसपी संदीप धवल। संवाद

फोरलेन का निरीक्षण करते एसपी संदीप धवल। संवाद

फोरलेन का निरीक्षण करते एसपी संदीप धवल। संवाद

फोरलेन का निरीक्षण करते एसपी संदीप धवल। संवाद

फोरलेन का निरीक्षण करते एसपी संदीप धवल। संवाद

फोरलेन का निरीक्षण करते एसपी संदीप धवल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें