फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं सुनाया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भागवत कथा आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक हंस राज शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान ने आम जन को भय मुक्त करने के लिए तमाम दुखों और कष्टों को अपने ऊपर झेला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो अपने बच्चों को यश देती है वह यशोदा है और जो आनंद देते हैं वे नंद यानि नंद बाबा हैं। उन्होंने कहा कि जब कंस को यह पता चल गया कि उसकी मृत्यु का कारण देवकी के गर्भ से पैदा हो चुका है और सुरक्षित निकल भी गया है तो वह अत्यंत क्रोधित हुआ। वह बाल कृष्ण की हत्या करने की योजनाएं तैयार करने लगा। इतने में उसने पूतना को भेजा। पूतना अपने स्तनों पर विष लगाकर योजनाबद्ध तरीके से नंद बाबा के घर तक पहुंच गई। जहां पर उसने माता यशोदा से कान्हा से मिलने की इच्छा व्यक्त की। सरल स्वभाव की यशोदा ने भी ज्यादा प्रश्न न करते हुए कान्हा को उसे सौंप दिया। भगवान श्रीकृष्ण को ज्ञात था कि यह स्त्री कौन है। कथावाचक ने बताया कि जैसे ही पूतना ने कान्हा को गोद में लिया तो उन्होंने अपनी आंखें बंद कर लीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की आंखें बंद करने के पीछे रहस्य यह था कि यदि उनके नयन पूतना के नयनों से मिलते तो कही प्रेम न हो जाता, जिससे उसका वध करने में यह प्रेम आड़े आता। धोखे से पूतना ने कान्हा को अपने स्तनों से दूध पिलाना शुरू किया। कान्हा ने पहले दूध पिया फिर विष पान किया। विषपान करने से पूर्व कान्हा ने नीलकंठ महादेव को स्मरण किया। विष पान के बाद जब कान्हा उसके प्राणों का पान करने लगे तो भयंकर नाद करती हुई पूतना अपने वास्तविक रूप में आ गई। गांव में कोलाहल मच गया। धीरे-धीरे कान्हा ने पूतना का वध कर दिया। पंडित ने श्रद्धालुओं को समझाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मिले तो एकदम से उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए। कई बार यह घातक साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें