फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उपनिदेशक ने जेएनवी कोठीपुरा में विभिन्न गतिविधियों का लिया जायजा

Thu, 30 Jan 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्यूनिंग कार्यक्रम के तहत स्कूल संसाधनों, शिक्षा विशेषज्ञों को कर रहे साझा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं डीपीओ निशा गुप्ता ने ट्यूनिंग कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा का दौरा किया। जेएनवी में राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला के बच्चे संसाधनों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोटला स्कूल के बच्चों ने जेएनवी कोठीपुरा में ई लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासरूम, मेस और हॉस्टल में जाकर विभिन्न गतिविधियों और अन्य क्रियाकलापों में भाग लिया। स्कूल के शिक्षकों और बच्चों ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की। बच्चों ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत उन्हें नई-नई चीजें सीखने को मिल रही हैं जो उनके लिए आगामी जीवन में बहुत ही जरूरी हैं। उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं डीपीओ निशा गुप्ता ने बताया कि ट्यूनिंग प्रोग्राम एक सरकारी पहल है जो सरकारी और निजी स्कूलों को एक साथ जोड़ती है। ताकि दोनों स्कूलों के बीच संसाधनों, शिक्षा विशेषज्ञों और सर्वोत्तम तकनीक का आदान-प्रदान किया जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना, सरकारी स्कूलों के संसाधनों और बुनियादी ढांचे का विकास करना, शिक्षकों को नए विकास के अवसर प्रदान करना और छात्रों को विभिन्न पृष्ठभूमियों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के चलने से सरकारी स्कूलों की शिक्षा में भी सुधार होगा और आने वाले समय में सरकारी स्कूलों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। जिला समन्वयक दिग्विजय मल्होत्रा ने बताया कि बिलासपुर के सात स्कूल ट्यूनिंग कार्यक्रम के तहत चयनित किए गए हैं, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला घुमारवीं, राजकीय उच्च पाठशाला चुवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा, राजकीय उच्च पाठशाला मलांगन, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बल्लू खरयाला, माध्यमिक स्कूल कोटला और डियारा स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें