फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अंतिम श्रावण अष्टमी मेले पर श्री नयनादेवी जी में 45 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
उपायुक्त राहुल कुमार ने भी लिया आशीर्वाद, निरीक्षण भी किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में श्रावण अष्टमी मेले शनिवार को संपन्न हो गए। शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सहित करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी जी का आशीर्वाद लिया।
उपायुक्त राहुल कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेला का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के प्रयासों से श्रावण अष्टमी मेला सुख शांति से संपन्न हो गया। विशेष रूप से इस बार तेज बारिश और धुंध होने के बावजूद मेल प्रबंधन बहुत ही अच्छे तरीके से हुआ। मां की कृपा से इतना बड़ा आयोजन पूरी तरह से सफल हुआ है। इस बार श्रद्धालुओं की सुख सुविधा का मंदिर प्रशासन ने पूरा ध्यान रखा। जब-जब भी भीड़ बढ़ी श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में रोक-रोक कर मंदिर भेजा गया और शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु रही। उन्होंने मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम धर्मपाल को निर्देश दिए कि जिन भी अधिकारियों या कर्मचारियों ने मेला के दौरान अच्छी सेवाएं दी हैं, उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए वह उनके नाम प्रस्तावित करके भेजें। इस बार लंगरों में या दुकानों में प्लास्टिक की बोतल और कप का प्रयोग नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मेला अधिकारी ओम कांत, मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम धर्मपाल, मंदिर न्यासी प्रदीप शर्मा, पुजारी नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।

श्री नयनादेवी जी में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें