1. कथा : श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।
2. शतरंज प्रतियोगिता : जिला सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा।
3. जन समस्याएं : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत सलाओं में जन समस्याएं सुनेंगे।
काम की बात
4. क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के आपातकालीन कक्ष में विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे।
विद्युत आपूर्ति बाधित : बिलासपुर शहर के बस अड्डा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, वाल्मीकि मोहल्ला, धौलरा मंदिर, आनंद पैलेस, राम शरणम मंदिर, एमसी ऑफिस, धमना, दनोह, गोपाल मंदिर, दबड़ा मोहल्ला, गुरुद्वारा मार्केट, निहाल और साथ लगते स्थानों पर सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।