फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उपायुक्त, अधिकारियों, कर्मचारियों को लगाया झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारियों ने प्रतीकात्मक झंडा लगाया।
उपायुक्त कार्यालय सहित दूसरे विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से झंडा दिवस कोष में अंशदान दिया। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद सैन्य कर्मियों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि झंडा दिवस कोष में प्राप्त धनराशि घायल सैनिकों के उपचार, पुनर्वास, शहीदों के आश्रितों की सहायता, शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग तथा अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों पर व्यय की जाती है। उन्होंने जिला के नागरिकों से आह्वान किया कि वे झंडा दिवस कोष में अधिक से अधिक स्वैच्छिक योगदान दें, ताकि वीर सैनिकों एवं उनके आश्रित परिवारों के कल्याण हेतु चल रही योजनाओं को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन

साथ ही सभी संस्थाओं, विभागों एवं सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया गया कि वे झंडा दिवस के उपलक्ष्य में लगाए स्टालों से झंडे प्राप्त कर सहयोग दें। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से कैप्टन रमेश शर्मा, विनोद नड्डा सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें