फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उपायुक्त ने स्वारघाट में किया विभिन्न स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Fri, 08 May 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
स्वारघाट में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते उपायुक्त राहुल कुमार। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारी तेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/स्वारघाट। नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने शुक्रवार को श्री नयना देवी जी उपमंडल के अंतर्गत स्वारघाट क्षेत्र में स्थापित विभिन्न स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अन्य सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम, बीडीओ कार्यालय में स्थापित स्ट्रांग रूम, बीडीसी और जिला परिषद चुनावों से संबंधित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत आपूर्ति, प्रवेश नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने में स्थापित विभिन्न स्ट्रांग रूम की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को चुनावों से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश दिये। साथ ही कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढ़ील को गंभीरता से लिया जाएगा। राहुल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम श्री नयना देवी जी धर्मपाल, सहित उपमंडल के तहसीलदार, खंड विकास अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें