फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उपायुक्त ने छात्र स्कूल में मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन
बिलासपुर के छात्र पाठशाला में मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक
विज्ञापन
जिले में ईवीएम के पहले चरण की जांच पूरी
विज्ञापन

सभी सेक्टर अधिकारी और मजिस्ट्रेट किए जा चुके नियुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने छात्र स्कूल बिलासपुर में मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर सदर और श्रीनयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र का मतगणना और स्ट्रॉन्ग रूम छात्र स्कूल बिलासपुर में स्थापित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र झंडूता और घुमारवीं का डिग्री कॉलेज घुमारवीं में स्ट्रांग रूम होगा। बिलासपुर में चुनाव के संबंध में संक्षिप्त पुन: निरीक्षक 2024 कार्यक्रम चलाया गया है। इसके अंतर्गत नए मतदाताओं को जोड़ने और मतदाता सूचियां में दर्ज किसी नाम पर आपत्ति होने पर मतदाता सूचियां से हटाने का काम चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के निर्देशानुसार जिले में ईवीएम के पहले चरण की जांच पर पूरी की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ने सभी विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट जागरुकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। बिलासपुर में 42 ईवीएम और मोबाइल डेमोंसट्रेशन वैन के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल वीवीपैट के विषय में लोगों को जानकारी दी जा रही है। उपायुक्त कार्यालय और सभी उपमंडल कार्यालय में ईवीएम डेमोस्ट्रेशन केंद्र स्थापित किया गया है। जिले में चुनाव के लिए सभी सेक्टर अधिकारी और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें