टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत
कार्यालय व शेड का उद्घाटन करने के बाद गोवंश को खिलाया पिन्नी, गुड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। धार टटोह स्थित कल्याण गो सदन का उपायुक्त राहुल कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने बतौर मुख्यातिथि गो सदन परिसर में नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। गोवंश के लिए तैयार किए गए नए शेड का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम बीडीटीएस प्रबंधन के चेयरमैन लेखराम वर्मा एवं प्रधान नीलम चंदेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार ने गो सदन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गोवंश को पिन्नी और गुड़ खिलाया। उन्होंने गो सदन संचालकों की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गो संरक्षण और संवर्धन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्तमान में गो सदन में 350 से अधिक बेसहारा गायों का संरक्षण एवं पालन-पोषण किया जा रहा है, जो सराहनीय कार्य है। उपायुक्त ने गो सदन को हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन देते हुए स्वच्छता, बेहतर देखभाल और सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीडीटीएस प्रबंधन की ओर से गो सदन तक पक्की सड़क निर्माण की मांग भी उपायुक्त के समक्ष रखी गई। इस दौरान महासचिव सुरेश चौधरी,उप-प्रधान रामकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रतन लाल ठाकुर, प्रधान सचिव बालक राम कपिल, मुख्य संरक्षक ध्यान सिंह ठाकुर, गो सदन अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष गंगा सिंह ठाकुर,मीडिया प्रभारी विकास भार्गव सहित वरिष्ठ सदस्य सुभाष कपिल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।