फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घर तक सड़क बनाकर उपायुक्त ने पहुंचाई दिव्यांग संतोष की व्हीलचेयर

Wed, 29 Jan 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सड़क बनने के बाद व्हीलचेयर पर घर जाती छडोल गांव की निवासी संतोष कुमारी । संवाद
विज्ञापन
-सड़क न होने के कारण आसानी से घर तक नहीं पहुंच पाती थी युवती
विज्ञापन

- 78 प्रतिशत लोकोमोटर दिव्यांगता से पीड़ित होने के कारण होती थी परेशानी
-20 मीटर लंबी और 8 फुट चौड़ी नई सड़क बनाकर प्रशासन ने दी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के छड़ोल गांव की निवासी संतोष कुमारी के जीवन को जिला प्रशासन के प्रयास से बड़ी राहत मिली है। 78 प्रतिशत लोकोमोटर दिव्यांगता से पीड़ित संतोष कुमारी के लिए घर तक पहुंचना आसान नहीं था। सड़क न होने के कारण पालकी में उठाकर ही उन्हें घर तक ले जाया जाता था। लेकिन उपायुक्त ने पहल कर उनके घर तक सड़क का निर्माण कराया और बुधवार को संतोष को व्हीलचेयर पर घर भेजा।
जिला प्रशासन की त्वरित पहल और उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की सक्रियता ने उनके लिए घर आवागमन की परेशानी दूर कर दी। अब उनके घर तक 120 मीटर लंबी और 8 फुट चौड़ी नई सड़क बन चुकी है। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति ने संतोष कुमारी की समस्या उनके समक्ष रखी थी। इसके बाद संतोष ने स्वयं उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्या साझा की। त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने सड़क निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत की और ब्लॉक विकास अधिकारी को कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। पंचायत ने समयबद्ध रूप से निर्माण कार्य पूरा किया, जिससे अब संतोष कुमारी को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल गई है। सड़क निर्माण के बाद पहली बार संतोष कुमारी बिलासपुर महिला हॉस्टल से अपने गांव के लिए रवाना हुईं। इससे पहले उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने सम्मानित किया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से उनके गांव तक सुरक्षित पहुंचने की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सड़क निर्माण के अलावा संतोष कुमारी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ भी दिया गया है। उन्हें बिलासपुर महिला हॉस्टल में आवास की सुविधा भी प्रदान की गई ताकि वे अपने भविष्य की बेहतर तैयारी कर सकें। संतोष ने कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा भी पूरा किया है। उपायुक्त ने कहा कि संतोष कुमारी को जल्द ही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी प्रदान की जाएगी ताकि उनका आवागमन और अधिक सहज हो सके। संतोष कुमारी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने अपनी समस्या उपायुक्त के सामने रखी थी। उन्होंने तुरंत समाधान का आश्वासन दिया और अपना वादा पूरा किया। अब मैं बिना किसी बाधा के अपने घर जा सकती हूं। मैं जिला प्रशासन की इस मदद के लिए तहे दिल से आभारी हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें