उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भल्लू गांव में अपने परिजनों को खो चुके शोकाकुल परिजनों से मुलाक
हादसे में अपने परिजनों को खो चुके शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात
प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने झंडूता तहसील के अंतर्गत ग्राम भल्लू में मंगलवार रात हुई दर्दनाक बस दुर्घटना स्थल का करीब 1 बजे दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बरठीं अस्पताल पहुंच कर अपने परिजनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करने के बाद प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ, पुलिस टीम से घटनास्थल की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख दर्द साझा किया। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है। इस हृदय विदारक घटना में अब तक 16 लोगों के निधन की पुष्टि हुई है। जबकि दो बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं। एनडीआरएफ की टीम ने रातभर चले अभियान में 15 शवों को मलबे से बाहर निकाला, जबकि एक बच्चे का शव बुधवार सुबह बरामद किया गया। उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री मंगलवार को कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने कार्यक्रम बीच में छोड़कर घटना स्थल के लिए प्रस्थान किया। राहत दलों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। राहत कार्यों की समीक्षा के बाद बिलासपुर से कुल्लू के लिए रवाना हुए जहां वह 11 बजे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के विधिवत समापन समारोह में शामिल हुए।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भल्लू गांव में अपने परिजनों को खो चुके शोकाकुल परिजनों से मुलाक