फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंशन न मिलने से एचआरटीसी पेंशनरों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च की पेंशन अभी तक नहीं मिली, मेडिकल बिल और महंगाई भत्ता भी लंबित
विज्ञापन

बिलासपुर में हुई सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक, आंदोलन की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। परिवहन निगम के पेशनरों ने मार्च की पेंशन के भुगतान में देरी और लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर रोष प्रकट किया है। शनिवार को बिलासपुर के निहाल स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप परिसर में आयोजित बैठक में पेंशनरों ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद जीवन पेंशन पर निर्भर रहता है। ऐसे में पेंशन का समय पर न मिलना उन्हें आर्थिक रूप से असहाय बना रहा है।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष प्रेमलाल ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि अप्रैल आधे से अधिक बीत चुका है, लेकिन अभी तक मार्च की पेंशन भी नहीं दी गई है। इससे परिवार का भरण-पोषण और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना मुश्किल हो गया है। साथ ही मेडिकल बिलों और महंगाई भत्ते का भुगतान भी नहीं हुआ है। कहा कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अब तक संशोधित वेतनमान और बकाया राशि नहीं मिली है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में संगठन के महासचिव किशोरी लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन चंदेल, रामलाल ठाकुर, राकेश शर्मा, शिव कुमार, देशराज, रोशनलाल, संतराम, चंदू राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें