फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंशनरों ने लंबित एरियर का भुगतान करने पर जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
दधोल में हुई पेंशनरों की बैठक, मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन


महंगाई भत्ते का भुगतान करने का किया आग्रह



संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत दधोल के पेंशनरों की बैठक को-ऑपरेटिव हाल पडयालग में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान सुनील कुमार शर्मा ने की। पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा से हुई। सर्वप्रथम इकाई के उन पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को याद किया गया, जो हाल ही में स्वर्ग सिधार गए। उनकी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को लंबित एरियर का भुगतान करने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित इस मांग को पूरा कर सरकार ने वरिष्ठ पेंशनरों को राहत प्रदान की है। साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि वर्ष 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते (डीए) के एरियर का भुगतान भी शीघ्र किया जाए, ताकि संबंधित पेंशनरों को आर्थिक राहत मिल सके। सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। जानकारी दी गई कि इकाई के तहत सदस्यता अभियान लगभग पूर्ण कर लिया गया है और शेष कार्य मार्च में पूरा कर लिया जाएगा। पदाधिकारियों ने सभी पेंशनरों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। बैठक में पेंशनरों को मिलने वाले चिकित्सा भत्ते को लेकर भी अहम प्रस्ताव पारित किया गया। सर्वसम्मति से यह मांग उठाई गई कि चिकित्सा भत्ते को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़कर कैशलेस सुविधा प्रदान की जाए। सदस्यों ने कहा कि बढ़ती महंगाई और स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को देखते हुए कैशलेस चिकित्सा सुविधा पेंशनरों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे उन्हें इलाज के दौरान आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। एक अन्य प्रस्ताव में पेंशनरों की सर्विस बुक को जिला स्तर पर रखने का प्रावधान करने की मांग की। कहा कि सर्विस बुक दूरस्थ स्थानों पर होने से आवश्यक कार्यों में देरी होती है। यदि यह व्यवस्था जिला स्तर पर हो तो पेंशन से संबंधित मामलों का निपटारा शीघ्र और सुगमता से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें