फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मेडिकल बिलों, डीए का जल्द किया जाए भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
70 से 75 वर्ष के पेंशनरों को एरियर का भुगतान करने पर सीएम का जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर ने 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को छठे वेतन आयोग के संपूर्ण एरियर का भुगतान करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। एसोसिएशन के प्रधान जगदीश दिनेश और महासचिव नरोत्तम धीमान ने संयुक्त प्रेस बयान में सरकार से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से की गई घोषणा के अनुसार पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और इसके लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाए। वर्तमान में बड़ी संख्या में चिकित्सा बिलों का भुगतान लंबित है, जिससे पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के एरियर और 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की लंबित किस्तों के भुगतान के लिए भी बजट में पर्याप्त धनराशि का प्रावधान करने की मांग की है। 8 फरवरी 2026 को हुई समीक्षा बैठक का उल्लेख करते हुए कहा गया कि केंद्रीय बजट में प्रदेश के राजस्व घाटा पूर्ति मद में लगभग दस हजार करोड़ रुपये की कटौती के बाद वित्त सचिव की ओर से डीए फ्रीज करने और छठे वेतन आयोग के एरियर का भुगतान न करने संबंधी सुझावों से प्रदेश के पेंशनरों में निराशा और रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने कहा कि पेंशनरों ने अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश के विकास और प्रगति में समर्पित किया है, ऐसे में उन्हें उनके लंबित अधिकारों से वंचित करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए पहले की भांति राजस्व घाटा अनुदान उदारतापूर्वक प्रदान करने का आग्रह किया। साथ ही प्रदेश सरकार से भी अपील की गई कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन और फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर प्रदेश के विकास कार्यों के साथ पेंशनरों की लंबित देनदारियों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें