फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को धराड़सानी से स्थानांतरित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- डमली पंचायत उप प्रधान ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मंडी-भराड़ी पुल के पास आयोजित होने जा रही वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को लेकर डमली पंचायत उप प्रधान अश्विनी नड्डा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इन गतिविधियों को धराड़सानी क्षेत्र से स्थानांतरित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में पंचायत उप प्रधान डमली अश्विनी नड्डा ने बताया कि धराड़सानी के पास साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह गतिविधियां धराड़सानी गांव के पूर्व भाखड़ा विस्थापित लोगों की भूमि पर होने जा रहा है। इस भूमि पर धराड़सानी क्षेत्र के सैकड़ों परिवार झील का पानी उतरने पर खेती बाड़ी करते हैं। छह माह लोग यहां पर फसल और पशुओं के लिए चारा उगाते हैं। इस कार्यक्रम से यह भूमि बर्बाद हो जाएगी और लोग खेती का कार्य नहीं कर पाएंगे। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम को सांडू मैदान की ओर स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें