फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छात्र संघ चुनाव बहाल करने और फीस वृद्धि वापस लेने की मांग

विज्ञापन
एडीसी बिलासपुर को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के कार्यकर्ता। स्रोत: एबीवीपी
विज्ञापन
एबीवीपी बिलासपुर जिला इकाई ने एडीसी के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बिलासपुर जिला इकाई ने सोमवार को छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। इकाई संयोजक देवार्य टाडू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी बिलासपुर रूपिंदर कौर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें प्रदेश में लंबे समय से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को तत्काल बहाल करने तथा विद्यार्थियों पर लागू की गई फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

एबीवीपी ने ज्ञापन में कहा कि सरकार विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इकाई संयोजक देवार्य टाडू ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करते हैं, लेकिन चुनाव बंद होने से विद्यार्थी अपने लोकतांत्रिक प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि से हजारों विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है, जिससे कई छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने इसे विद्यार्थी विरोधी नीति बताते हुए कहा कि एबीवीपी इसका हर स्तर पर विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें