फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छात्र संघ चुनाव बहाल करने और फीस वृद्धि वापस लेने की मांग

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के कार्यकर्ता। स्रोत: एबीवीपी
विज्ञापन
एबीवीपी ने कुलपति को भेजा ज्ञापन, मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

बिलासपुर इकाई ने सरकार पर छात्र हितों की अनदेखी का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बिलासपुर इकाई ने शनिवार को छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति को प्राचार्य के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। संगठन ने प्रदेश में लंबे समय से बंद छात्र संघ चुनावों को तत्काल बहाल करने और हाल ही में की गई फीस वृद्धि को वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से एबीवीपी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है। चुनाव बंद होने से छात्र अपने प्रतिनिधि चुनने के अधिकार से वंचित हो रहे हैं। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आयुष भारद्वाज ने कहा कि फीस वृद्धि से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। इसका सीधा असर उनकी शिक्षा पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां छात्र हितों के अनुरूप नहीं हैं और विद्यार्थियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। संगठन ने मांग की कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से बहाल किए जाएं तथा विद्यार्थियों पर लागू की गई फीस वृद्धि वापस ली जाए। एबीवीपी ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संगठन प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन करेगा। इस दौरान एबीवीपी बिलासपुर इकाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें