फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जबलपुल-खारसी सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन लेने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला परिषद वार्ड नंबर 11 नम्होल की सदस्य कुमारी सुरभि ठाकुर ने जबलपुल-खारसी सड़क की खस्ताहालत को लेकर सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष मामला उठाया है। उन्होंने लिखित सवाल के माध्यम से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन लिया जाए और इसकी आवश्यक मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन

सुरभि ठाकुर ने कहा कि जबलपुल-खारसी सड़क वर्तमान में अल्ट्राटेक कंपनी के अधीन है, लेकिन इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क की उचित मरम्मत न होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल के माध्यम से पूछा कि सरकार और विभाग इस सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन लेने के लिए क्या कार्रवाई कर रहे हैं और यह प्रक्रिया कब तक पूरी की जाएगी। ठाकुर ने सड़क की मरम्मत के साथ-साथ इसे लोक निर्माण विभाग के अधीन लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जबलपुल-खारसी सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ऐसे में इसकी बदहाल स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सुरभि ठाकुर ने सरकार और विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने तथा इसे लोक निर्माण विभाग के अधीन लेने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें