फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बंबर पर हुए हमले के आरोपियों को पकड़ने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


- त्रिलोक जमवाल और विशाल जगोता की संलिप्तता का भी जताया शक



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फरवरी में हुए हमले के आरोपियों को पकड़ने की मांग उठाई है। साथ ही भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल और सांसद अनुराग ठाकुर के करीबी विशाल जगोता की संलिप्तता का भी शक जाहिर किया है।
विज्ञापन


कमेटी के पदाधिकारियों ने बंबर ठाकुर की मौजूदगी में शनिवार को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में बताया गया कि 23 फरवरी को पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और उनके परिवार पर हुए हमले में शामिल शूटर सहित अन्य आरोपियों को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। हमला करने के बाद आरोपी भागकर उसी दिन एम्स में हो रही अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा की रैली में शामिल हो गए। आरोपियों ने हमले के बाद त्रिलोक जमवाल और विशाल जगोता को मोबाइल पर संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों को जनसभा में बुला लिया। इस तथ्य से अवगत कराने के बावजूद पुलिस ने आज तक उनकी कॉल रिकॉर्ड नहीं ली। न ही मोबाइल जब्त किए गए। इस हमले में इन दोनों की संलिप्तता होने का पूरा संदेह है। मांग की कि पूरे मामले की छानबीन कार्रवाई जाए, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। साथ ही त्रिलोक जमवाल और विशाल जगोता को गिरफ्तार भी किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें