फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शाहतलाई में उप तहसील कार्यालय बहाली की उठाई मांग

Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बीएन जनकल्याण समिति ने मुख्यमंत्री से की अपील
विज्ञापन

-कार्यालय खुलने से 10-11 ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बीएन जनकल्याण समिति शाहतलाई के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शाहतलाई में उप तहसील कार्यालय बहाल करने की मांग की है। समिति के प्रवक्ता पं. सुशील शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि उप तहसील कार्यालय फिर से खुलने से नगर पंचायत तलाई और आसपास की 10-11 ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें झंडूता नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

समिति ने कहा कि सरकार को इस कार्यालय को खोलने के लिए किसी अतिरिक्त खर्च की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई और नगर पंचायत तलाई के पास पर्याप्त भवन उपलब्ध हैं, जिनमें पहले की तरह कार्यालय संचालित किया जा सकता है। कहा कि नायब तहसीलदार की नियुक्ति से प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी मजबूत होंगी। नायब तहसीलदार नगर पंचायत सचिव और मंदिर न्यास अधिकारी का कार्य भी संभाल सकते हैं, जिससे सरकारी व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा, हर साल लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। समिति ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि जनहित को देखते हुए शाहतलाई में उपतहसील कार्यालय को बहाल किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें