फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डंगार में महिलाओं के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण शिविर

Mon, 24 Feb 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-साबुन, शैंपू और कंडीशनर बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश सहकार भारती की ओर से डंगार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण दी बिलासपुर गृह लक्ष्मी सशक्तिकरण बहुउद्देशीय सहकारी सभा के सहयोग से चलाया गया। प्रशिक्षण शिविर में साबुन, शैंपू और कंडीशनर बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सहकार भारती के प्रांत अध्यक्ष राजेश कुमार कपिल और प्रांत संगठन प्रमुख डॉ. विवेक वशिष्ठ ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज विशेषकर महिलाओं का सशक्तिकरण व सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित होता है और स्वरोजगार के अवसर पैदा होते है। इस मौके पर स्थानीय पंचायत लैहड़ी सरेल की प्रधान वीना ठाकुर ने महिलाओं ने स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सहकार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देव दत्त शर्मा, प्रांत कोषाध्यक्ष राजेंद्र जगोता अमरावती मोहिला, वार्ड सदस्य चंपा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें