बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बहु तकनीकी महाविद्यालय सुंदरनगर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में राज्य कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष अविनाश सैनी, जिला मंडी के अध्यक्ष गिरधारी लाल चौहान और जनकराज शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से अनुबंध कार्यकाल तीन साल से घटाकर दो साल करने की मांग की। कहा कि प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में 17 हजार अनुबंध कर्मचारी हैं। अनुबंध कार्यकाल को 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष करने की घोषणा 15 अप्रैल को स्वर्ण जयंती हिमाचल दिवस पर करने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि अनुबंध कर्मचारियों की मांग को प्रदेश सरकार शीघ्र ही पूरा कर देगी। बजट सत्र में अनुबंध कर्मचारियों की मांग को नजरअंदाज करने से रोष है। कहा कि हर बार अनुबंध कर्मचारियों के लिए कुछ न कुछ दिया जाता था, लेकिन इस बजट में न तो अनुबंध कार्यकाल को घटाया गया और न ही अनुबंध कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई। यदि सरकार 15 अप्रैल को अनुबंध कार्यकाल को घटाने की घोषणा नहीं करती है तो अनुबंध कर्मचारियों में भाजपा सरकार के प्रति रोष पैदा हो सकता है। इस मौके पर जनक जंवाल, नवीन, देवेंद्र, हितेश कुमार, सुनील कुमार, शुभम, अविनाश, राजेश, विजेंद्र, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप, अजय, पदमदेव, प्रेमनाथ, दुर्गा देवी, रविंद्र, रवि धीमान, सरवन कुमार, घनश्याम वर्मा, कुशल, जनकराज, संजीव कुमार, संजय कुमार, जितेंद्र सिंह, संजीव कुमार, प्रवीण सिंह, अनिल कुमार, भूप सिंह और लाल सिंह मौजूद रहे।