आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल घुमारवीं में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग को ज्ञा
- फोटो : BILASPUR
भगेड़ (बिलासपुर)। बिजली बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों ने सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग की है। आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने घुमारवीं में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
आउटसोर्स कर्मचारियों मदन लाल, विशाल शर्मा, पंकज कुमार, विक्रम शर्मा, अरविंद कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, सुरजीत कुमार, प्रित्य कुमार, विपन कुमार, सुशील कुमार, जगवीर कुमार, हर्ष कुमार, कुलदीप कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि विद्युत मंडल घुमारवीं के सातों उपमंडलों में पिछले सात साल से सेवाएं दे रहे हैं। विद्युत बोर्ड के अन्य कर्मचारियों की तरह सभी प्रकार की सेवाएं दे रहे हैं। अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से कर रहे हैं। उन्होंने खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग से आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की।