फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी में छठी के लिए प्रवेश परीक्षा 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 3265 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में छठी के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को होगी। जिले के 3265 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


प्राचार्य सतीश जोशी ने बताया कि परीक्षा से संबंधित तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) घुमारवीं, भराड़ी, छात्रा पाठशाला घुमारवीं, कुठेड़ा, डंगार, झंडूता, बरठीं, कलोल, छात्र पाठशाला बिलासपुर, छात्रा पाठशाला बिलासपुर, जुखाला, टोबा, श्री नयना देवी जी और जकातखाना स्कूल शामिल है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र स्कूल और नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है तो वह स्कूल के हेल्प डेस्क नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें