पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर का वार्षिक अधिवेशन आयोजित
75 साल की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर को किया सम्मानित
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड बिलासपुर और शहरी इकाई के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन बाबा विश्वकर्मा मंदिर में किया गया। इसकी अध्यक्षता सदर खंड प्रधान जय कृष्ण शर्मा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत करने से पूर्व दिवंगत पेंशनर की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस कार्यक्रम में एसबीआई के वरिष्ठ प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त सुरेश नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मंच संचालन खंड सचिव राम प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में सदर खंड के 75 साल की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर को सम्मानित किया गया। इसमें बैरी बरमाणा से बिमला देवी, मंगल सिंह चंदेल, कृष्ण लाल, शहरी इकाई से सुरेंद्र शर्मा, कमला भट्टा, श्याम लाल शर्मा, प्रेम लाल शर्मा, दयोथ से प्रेम सिंह चौधरी, सुंदर राम, भगत राम, जय सिंह, घागस से बीरबल राम, बंशी राम, बक्शी राम, निक्कू राम ठाकुर, सीता देवी, सत्या देवी, निक्कू राम, लेख राम, जुखाला से अच्छरू राम वर्मा, गंगी देवी, लेख राम, पंजगाईं से जिंदु राम शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा 13 मई को दिए गए पेंशनर की बकाया राशि का जुलाई में भुगतान करने के आश्वासन को पूर्ण करने की मांग की गई। साथ ही पेंशनर ने मुख्यमंत्री का मेडिकल बिलों के लिए बजट जारी करने के लिए धन्यवाद किया। पेंशनर ने जिलाधीश से निवेदन किया कि सभी विभागों को लंबित मेडिकल बिलों की डिमांड सरकार को शीघ्र भेजने के आदेश जारी करें। समारोह में विभिन्न वक्ताओं चेतराम वर्मा, प्रेम सिंह चंदेल, तिलक राज शर्मा, रुमा चंदेल, होशियार सिंह चंदेल, कुबेर ठाकुर, सुरेश नड्डा और जय कृष्ण शर्मा ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सरकार से लंबित महंगाई भत्ते की किस्तों, जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए पेंशनर के वेतन निर्धारण और अन्य बकाया राशि के एकमुश्त भुगतान की मांग की।इस अवसर पर खेमा कुमारी, शकुंतला वर्मा, गंगी देवी, प्रकाश ठाकुर, हंस राज शर्मा, बंसी राम ठाकुर, सचिव सुशील पुंडीर, राम प्रकाश वर्मा, कर्म सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे।