फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा में बंद पीएचसी को दोबारा खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल पहले बंद हुआ है पीएचसी, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

मांग को लेकर शिमला में मुख्यमंत्री से मिले जनप्रतिनिधि

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत बरमाणा में बंद हुए पीएचसी को खोलने की ग्रामीणों ने मांग उठाई है। मांग को लेकर जनप्रतिनिधि शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले। करीब तीन साल पहले यह पीएचसी बंद हुआ है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत प्रधान पूजा धीमान सहित पंचायतों के अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि बरमाणा क्षेत्र औद्योगिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां सीमेंट फैक्ट्री संचालित है, जिसमें हजारों लोग कार्यरत हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधा का स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस पीएचसी से आसपास की करीब दस पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती थीं। इसके बंद होने से क्षेत्र के लोगों को छोटी-मोटी बीमारी के इलाज के लिए भी जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे गरीब व बुजुर्ग लोगों को खासा कष्ट उठाना पड़ रहा है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बरमाणा क्षेत्र की जनसंख्या और औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए पीएचसी को तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि बरमाणा सीमेंट प्लांट के आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाओं और औद्योगिक कार्यों से जुड़ी आकस्मिक घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में नजदीक में स्वास्थ्य सुविधा का होना अति आवश्यक है। पंचायत प्रधान पूजा धीमान ने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों को इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर बिलासपुर अस्पताल जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। बंबर ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी और शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें