बिलासपुर के कल्लर में आयोजित दंगल में पहलवानों को सम्मानित करते दंगल कमेटी के सदस्य। संवाद
-कल्लर के अंकित बने बिलासपुर केसरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी जी के तहत ग्राम पंचायत कल्लर में रविवार को 12वां दंगल आयोजित किया गया। देर शाम तक चले दंगल में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों ने अपनी ताकत और तकनीक का जोरदार प्रदर्शन किया।
दंगल में विभिन्न वर्गों के मुकाबले हुए। इसमें अंडर-20 वर्ग के फाइनल में विशाल गोली कल्लर ने अभय कचौली को कड़े मुकाबले में हराकर बाजी मारी। बिलासपुर केसरी अंडर-25 वर्ग में अंकित कल्लर ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में ललित डडोग को पराजित किया। छोटी माली का फाइनल मुकाबला दिल्ली के अंकुश और जम्मू के संजय के बीच हुआ, जिसमें अंकुश विजेता बने बड़ी माली के खिताबी मुकाबले में लाली फगवाड़ा ने पीटी कैथल को मात दी। इस दंगल में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आयोजन समिति ने सभी का आभार जताया।