फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चट्याल बल्ह-रछेहडा सड़क पर गहरे गड्ढे, जगह-जगह धंसी

विज्ञापन
चट्याल बल्ह-रछेहडा सड़क पर उखड़ी टारिंग। संवाद
विज्ञापन
अभियान बदहाल सड़कें भाग:चार
विज्ञापन

2023 की आपदा के बाद से बदहाल बदतर
नाबार्ड के सहयोग से चार वर्ष पहले बनाई थी सात किलोमीटर लंबी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता (बिलासपुर)। चट्याल बल्ह से रछेहडा तक वाया पंजीण जाने वाली करीब 7 किलोमीटर लंबी सड़क खस्ताहाल है। सड़क की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद अब तक इसे दुरस्त नहीं किया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क चार वर्ष पहले नाबार्ड के सहयोग से लगभग चार करोड़ से बनाई थी। निर्माण के समय इसे क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि माना गया था। इससे कई गांवों को बेहतर संपर्क सुविधा मिली थी। लोगों को उम्मीद थी कि लंबे समय तक सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। 2023 में आई प्राकृतिक आपदा से सड़क को भारी नुकसान पहुंचा। कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत बह गई। किनारे धंस गए और कुछ हिस्सों में टारिंग पूरी तरह उखड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बरसाती पानी सड़क पर बहता रहा। इससे गड्ढे पड़ गए। आपदा के बाद अस्थायी रूप से किया पैचवर्क भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाया। तब से सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

अब सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। कई जगह सड़क धंस गई है। इससे वाहनों की आवाजाही कठिन हो गई है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता है।
रवि कुमार, मस्त राम, कृष्णु राम, राकेश कुमार, गंगा राम, रोशन लाल, धनी राम और रामपाल ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और अन्य ग्रामीण इसी सड़क पर निर्भर हैं। सड़क की खराब हालत के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को समय पर पहुंचने में भी दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 1100 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग ने न तो विस्तृत निरीक्षण किया और न ही स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाए।
विज्ञापन

मामला विभाग के संज्ञान में है। 2023 की आपदा के दौरान पानी की उचित निकासी न होने के कारण सड़क को अधिक नुकसान हुआ। स्थिति का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
-नितेश, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झंडूता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें