फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले को राष्ट्र स्तरीय घोषित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

बोले, नागरिक सभा को समितियों में किया जाए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की मासिक बैठक प्रधान रत्नलाल शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक सभागार बिलासपुर में हुई। मंच संचालन सुशील पुंडीर ने किया।
बैठक में सबसे पहले डॉक्टर संतोषी, महबूब खान, प्रेमलाल शर्मा, दिनेश कुमार कौंडल, डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री, अधिवक्ता रीता द्विवेदी, राजेश शर्मा, विमला देवी व सोलन के झाड़माजरी में हुए भयानक अग्निकांड के मृतकों की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

ईश्वर से प्रार्थना की कि पीड़ित परिवार को पीड़ा सहन करने की शक्ति दे। बैठक में 21 जनवरी को आयोजित बैठक में हुई कार्रवाई को सबकी सहमति से सदन ने पारित किया। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 25 हज़ार रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने पर चर्चा की गई। नगर परिषद बिलासपुर के मनोनीत पार्षदों ई. श्यामलाल पंवर, मनीष शर्मा, संजीद खान व वीना राणा को हार्दिक बधाई दी। सभा ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त की और कहा कि अभी तक उपायुक्त के लिखित आदेश के बावजूद नगर परिषद की बैठक में सभा के प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया है।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिक सभागार के लिए सीढ़ियों के निर्माण का टेंडर न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में 17 से 23 मार्च तक होने वाले राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले को राष्ट्रीय स्तर का मेला घोषित करने की मांग की गई। समितियों में वरिष्ठ नागरिक सभा को भी सम्मिलित किए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया। मेले के प्लाट की खुली नीलामी करने की मांग रखी गई। किरतपुर-मनाली फोरलेन से लुहणू मैदान को जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश गर्ग, रत्नलाल सांख्यान, मनमोहन भंडारी, ई, प्रेम लाल पराशर, रामजीदास शर्मा, राधेश्याम शर्मा, प्रताप सिंह भल्ला, प्रेमलाल चौहान, नीम चंद, गरजा राम ठाकुर, रामलाल वर्मा, सुरेश नड्डा, राजकुमार टाडू, सुमन कुमार, रणजीत कपिल, सुखराम चौधरी, गंगाराम शर्मा, राजपाल सरीन, जोध सिंह, डॉ. जयराम शर्मा, राजेंद्र चंदेल वासु, ई. अश्वनी सुईल, गजन सिंह ठाकुर, नंदकिशोर शर्मा, रामस्वरूप शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें