फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनोह पंचायत में कोरोना से युवक की मौत, क्षेत्र में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के पनोह गांव में एक युवक की कोरोना से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन से बीमार चल रहा था। वहीं इसे वीरवार सुबह जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं मौत के बाद जब युवक का कोविड टेस्ट करवाया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। प्रशासन ने नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

आजकल पंचायत चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में चला है। चुनाव में खड़े उम्मीदवार दर्जनों समर्थक साथ लेकर गांव-गांव लोगों से उनके पक्ष में वोट डालने की गुहार कर रहे हैं। हालांकि आदर्श चुनाव आचार संहिता की नजर से देखें तो यह सीधा-सीधा उल्लंघन भी है। कोई भी इस ओर ध्यान देने वाला नहीं है। ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत पनोह में सामने आया, जहां एक 35 वर्षीय युवक की वीरवार सुबह मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार पनोह पंचायत के गांव नालटी से संबंध रखने वाला युवक चार-पांच दिन से बीमार था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मानें तो न केवल युवक बल्कि इस परिवार के सदस्य भी अपने उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए घर-घर घूम रहे थे। ऐसे में शंका और भी बढ़ जाती है कि अगर इस संक्रमित युवक के संपर्क में कई लोग आए होंगे तो परिवार ही नहीं बल्कि पंचायत के लिए भी परेशानी खड़ी हो सकती है। उधर स्वास्थ्य कार्यकर्ता निर्मला ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला आया है व विभाग द्वारा इस ओर उचित कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी निगरानी रख रही है। उधर ग्राम पंचायत फटोह प्रधान कुलजीत ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें