बिलासपुर। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में गिरावट आने के कारण जिला में जहां राहत मिली है, वहीं वीरवार को एक युवक की मौत हो गई है। जिला में लोगों द्वारा कोरोना के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। जिसके चलते कोरोना के संक्रमण दर में गिरावट आई है।
जिला में वीरवार को कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। वह अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2917 पहुंच गया है। वहीं 26 कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि वीरवार को नाल्टी से 35 वर्षीय व घुमाणी चौक से 15 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दड़ोच ने बताया कि वीरवार को रैपिड एंटीजन से 181 सैंपल लिए गए, जिनमें से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बुधवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।