झंडूता(बिलासपुर)। थाना झंडूता के अंतर्गत बीते दिन लापता हुए व्यक्ति का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर मिल गया। पुलिस के अनुसार छोटाराम उम्र 55 साल पुत्र काशू राम गांव बड़ोआ जो 26 अगस्त को सुबह 10:30 बजे डाकघर के लिए निकला था। परंतु शाम तक घर नहीं पहुंचा। जिसकी थाना झंडूता में गुमशुदगी की रिपोर्ट 27 अगस्त को पुलिस को दर्ज कारवाई गई थी।
वहीं श्ुाक्रवार को लापता व्यक्ति का शव उसके घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर औहर समोह वाया कसेह रोड़ के साथ सुनसान जगह पर एक पुरानी बाबा की कुटिया में मिला। शव मिलते ही लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं थाना प्रभारी हरपाल राणा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं डीएसपी घुमारवीं अनिल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार परिवार वालों के अनुसार छोटा राम बीमार होने की बजह से कुछ तनावग्रस्त थे। डीएसपी घुमारवीं अनिल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन जारी है।