फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद सागर झील किनारे मिला व्यक्ति का शव

Thu, 27 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंचायत बैहना जंट्टा से लापता एक व्यक्ति का शव गोबिंद सागर झील के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार (45) पुत्र सदाराम गांव सोफता पिछले एक सप्ताह से घर से लापता था। परिवार के सदस्यों ने उसे हर जगह तलाश किया हैं। मगर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

इसके बाद परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मगर इसके बाद भी सुरेश कुमार का कोई सुराग नहीं लग पाया। बुधवार को गांव के कुछ लोगों ने गोबिंद सागर किनारे एक  शव देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


जांच करने पर पता चला कि यह सुरेश कुमार का शव है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि सुरेश का तलाक हो चुका था। माना जा रहा है कि इस वजह से वह मानसिक तनाव में था।

मगर मौत के सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। खबर की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर राहुन नाथ ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में लोगों के बयान भी दर्ज कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति किसी कारण से तनाव में भी चल रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें