फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोल के जंगल में ढांक में मिला बुजुर्ग महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला का शव जंगल में ढांक में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बलघाड़ के बलजोल गांव की प्रभी देवी (80) कई दिनों से लापता थी। परिजनों ने 6 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला 28 फरवरी से लापता थी। परिजनों ने उसे अपने रिश्तेदारों और अन्य जगह पर ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार प्रभी देवी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह कई बार घर से लापता हो जाती थी। परिजन उसे ढूंढ कर घर ले आते थे।
परिजन शुक्रवार को ग्राम पंचायत रोहल के जंगल भदोल में तलाश कर रहे थे। मानसिक तौर से परेशान महिला लकड़ियां इकट्ठा करती रहती थीं। परिजनों को भदोल के जंगल में कौवों के झुंड की आवाज सुनाई दी। कौवे शव को नोच रहे थे। महिला करीब 150 फीट नीचे ढांक में गिरी हुई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरपाल सिंह राणा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को ढांक से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित शर्मा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें