फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से घास लाने गए व्यक्ति का झील में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता थाना के तहत संघ बोट घाट (डाहड) निवासी एक युवा बुधवार को घर से घास लाने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा और वीरवार को उसका शव झील में बरामद हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम करवाकर कर परिजनों को सौंप दिया है।
बता दें कि स्थानीय निवासी अनिल कुमार वीरवार को झील की तरफ गया था। वहीं, उसने एक व्यक्ति के शव को पानी में देखा। इसके बाद उसने डाहड पंचायत प्रधान चंद्रशेखर को सूचित किया।
उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। झील में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला। शव की पहचान स्थानीय निवासी बिटू राम उम्र (30) पुत्र बृज लाल निवासी गांव संघ डाकघर जबलू तहसील झंडूता के रूप में हुई। मृतक बिट्टू राम अभी अविवाहित था। वह घर में ही मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि पिछले कल सुबह बिट्टू राम घास लाने के लिए गया था, उसके बाद घर नहीं आया। परिवार वालों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन वह कहीं नही मिला। बिट्टू राम की मौत ढांक से गिरकर गोविंद सागर झील में डूबने से हुई प्रतीत होती है । परिजनों ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राज कुमार ने इस मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें