फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेत में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
12 अगस्त से लापता था महिंद्र पाल, पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेजा शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत तंबोल में 12 अगस्त को लापता युवक का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला। युवक की पहचान महिंद्र पाल निवासी गांव बनेर, डाकघर तंबोल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद स्वारघाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिंद्र पाल के लापता होने के बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 13 अगस्त को भी पुलिस टीम उसकी तलाश में रवाना हुई थी। इसी दौरान महिंद्र पाल के पिता कृष्ण लाल को ग्राम पंचायत तंबोल के उप प्रधान ने सूचना दी कि उनका बेटा घर से कुछ दूरी पर खेत में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना स्वारघाट के प्रभारी पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा सहित स्थानीय लोगों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें