फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराथू से लापता व्यक्ति का गोविंदसागर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। गोविंद सागर झील से एक तैरता हुआ गला-सड़ा शव बरामद हुआ है। निर्माणाधीन बाघछाल पुल के पास गैमन इंडिया कंपनी के कर्मचारियों में शव तैरता हुआ दिखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्वारघाट स्वारघाट थाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद बरामद शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेजा गया। शव की शिनाख्त 56 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र संत राम निवासी गांव पराथू डोरा डाकघर सलनु तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक रणजीत सिंह 4 मई को घर से लापता हुआ था। 6 मई को परिजनों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना बरमाणा में दर्ज करवाई थी। करीब 20 दिन के बाद अब उसका शव गोविंद सागर झील में तैरता हुआ मिला। जानकारी के अनुसार जब गैमन इंडिया कंपनी के कर्मचारी दीपक शर्मा व देश राज आदि बाघछाल पुल के पास काम कर रहे थे।
इस दौरान कर्मचारियों ने झील में एक शव को तैरते हुए देखा। उन्होंने समाजसेवी रामपाल के सहयोग से शव को पकड़कर झील किनारे बांध दिया और पुलिस थाना स्वारघाट में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी स्वारघाट इंस्पेक्टर बलबीर सिंह अपनी टीम के साथ रविवार देर रात मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला। पानी में शव गल गया था और उससे बदबू आ रही थी। इस स्थिति में शव को सड़क तक पहुंचाने में पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें