फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदसागर झील से 11 दिनों बाद मिला मछुआरे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। गोविंदसागर झील से 11 दिनों बाद मछुआरे का शव मिला है। झील में शव को उतराते देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जिसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 13 मई को पपलोहा पंचायत के गांव गाह निवासी 31 वर्षीय राजकुमार पुत्र अमर सिंह गोविंद सागर झील में मछलियां पकड़ने के लिए जाल लगाने के वाद वापस घर आते समय अचानक झील में डूब गया था। इसके बाद प्रशासन ने मछुआरे राजकुमार को झील से निकालने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से ढूंढने की कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। गोताखोरों से भी मदद ली गई लेकिन, वह भी राजकुमार को झील से नहीं निकाल पाए।
परिजनों के साथ ग्रामीणों की निगाह 11 दिन तक झील में लगी रही। आखिर शनिवार शाम को जब मछुवारे जाल लगाने के लिए झील में उतरे तो राजकुमार का शव झील में उतराता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें