फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीसी ने युवाओं और कर्मचारियों को दिलाई नशा न करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- नशे की बढ़ती समस्या के निवारण के लिए शुरू किया जा रहा प्रहार कार्यक्रम
विज्ञापन

-उपायुक्त बोले- सभी विभागों के विभागाध्यक्ष किए जाएंगे नोडल अधिकारी नियुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। जिले के हजारों बच्चों, युवाओं, विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने,अपने सगे संबंधियों को इस बुराई से बचाने का संकल्प लिया।
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि भारत सरकार ने 15 अगस्त 2020 से नशे से प्रभावित 272 जिलों में इस अभियान की शुरुआत की थी। बाद में नशे की गंभीर समस्या को बढ़ता हुआ देखकर भारत सरकार ने पूरे देश में इस अभियान को लागू किया। इस अभियान के अंतर्गत बिलासपुर में नशे की बढ़ती समस्या से लड़ने, इसकी रोकथाम, इससे पीड़ित लोगों के इलाज व उनकी सहायता के लिए प्रहार नाम से एक कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इसमें जिले के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, ताकि वह अपने-अपने विभागों में की जाने वाली गतिविधियों को संचालित कर सकें। उन्होंने बताया कि विभागीय मौजूदगी के साथ इस अभियान में गैर-सरकारी, स्वयंसेवी संगठनों के अलावा निजी क्षेत्र में कार्य कर रही अनेक संस्थाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों में युवाओं, बच्चों, माता-पिता एवं अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले के सभी लोगों से आह्वान किया कि हम इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास करें, ताकि हम अपनी वर्तमान युवा पीढ़ी, बच्चों को नशे की तरफ जाने से रोक कर उन्हें भारत का एक शिक्षित, सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बना सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें