राम दास को उपप्रधान की जिम्मेदारी,सभा में हैं 1083 सदस्य
1952 में हुआ था पंजीकरण, प्रबंधक समिति के चुनाव में सात सदस्य निर्वाचित
सालाना ढाई करोड़ है सभा का कारोबार, अपने सदस्यों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराती है सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रानीकोटला बहुउद्देशीय सहकारी सभा सीमित की प्रबंधक समिति के चुनाव में दौलत सिंह ठाकुर को प्रधान और श्री राम दास को उपप्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। सभा कार्यालय रानीकोटला में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान सहकारी सभाओं के निरीक्षक अखिलेश वशिष्ठ उपस्थित रहे।
प्रधान निर्वाचित दौलत सिंह ठाकुर वार्ड नंबर एक रानीकोटला से, जबकि उपप्रधान श्री राम दास वार्ड नंबर चार भोली से चुने गए। समिति के अन्य सदस्यों में वार्ड नंबर दो गोड़ी संगराणा से जोगिंद्र पाल, वार्ड नंबर तीन पहलवाणा से कृष्ण दास, वार्ड नंबर पांच डोभा करोट से चुनी लाल, वार्ड नंबर छह साई ब्रह्मणा से सीता राम शर्मा और वार्ड नंबर सात सुई सुरहाड़ से राम लाल शामिल हैं। सभा के सभी सात वार्डों से एक-एक सदस्य निर्वाचित हुआ है।
वर्ष 1952 में पंजीकृत रानीकोटला बहुउद्देशीय सहकारी सभा जिले की पुरानी सहकारी सभाओं में शामिल है। वर्तमान में सभा के 1083 सदस्य हैं और इसका सालाना कारोबार करीब 2.50 करोड़ रुपये है।
नई प्रबंधक समिति के गठन के बाद सभा के कामकाज, सदस्यों को सेवाएं उपलब्ध करवाने और संबंधित गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों पर होगी।