फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 10 अगस्त तक बढ़ाई पीजीडीसीए काेर्स में दाखिला लेने की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहले आवेदन के लिए 5 अगस्त थी आखिरी तिथि
विज्ञापन


-दाखिले के लिए ऑफलाइन करना होगा आवेदन



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सत्र 2023-24 में पीजीडीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष के लिए दाखिले की तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त तक कर दी गई है। पहले आवेदन करने की आखिरी तिथि 5 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। आवेदन के बाद पहली मेरिट सूची निकाली जाएगी।
विज्ञापन




दाखिले के लिए आवेदन ऑफ लाइन किए जाएंगे। कॉलेज में पीजीडीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष की 40 सीटें हैं। दाखिले के लिए विद्यार्थी का स्नातक पास होना बहुत आवश्यक है। दाखिले के लिए अभ्यर्थी के 10वीं, 12वीं, स्नातक, आधार कार्ड, फोटो और चरित्र प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के कमरा नंबर 104 में अपना फॉर्म जरूरी दस्तावेजों के साथ भर सकते हैं। आवेदन करने के बाद पहली मेरिट सूची निकाली जाएगी। जिसे महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। पीजीडीसीए के विभागाध्यक्ष अमर पाल सिंह ने बताया कि कॉलेज में पीजीडीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष में लिए दाखिले की तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त तक कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी जल्द से जल्द कॉलेज में दाखिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें