फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में पीजी कोर्स में दाखिला लेने की तिथि बढ़ी 8 अगस्त तक

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहली मेरिट सूची लगाई जाएगी 10 अगस्त को, काउंसलिंग प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सत्र 2023-24 के लिए स्नातकोत्तर विषयों में दाखिला लेने की तिथि 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महाविद्यालय में इच्छुक विद्यार्थी एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, एमकॉम, एमएससी रसायन विभाग, गणित, भौतिक विज्ञान और पीजीडीसीए में दाखिला ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन सभी विषय के लिए पहली मेरिट सूची 10 अगस्त को लगाई जाएगी। सभी विषयों के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 12 अगस्त को होगी। काउंसलिंग में चयनित विद्यार्थियों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी। विभिन्न विषयों में खाली सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 16 अगस्त को लगाई जाएगी। इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया 18 अगस्त को होगी। फीस जमा करने के लिए विद्यार्थियों को 18 से अगस्त से 20 अगस्त तक का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. डॉक्टर नीना वासुदेवा ने कहा कि महाविद्यालय में पीजी कोर्स के लिए दाखिला लेने की तिथि 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से महाविद्यालय में दाखिला लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें