फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली जीप में स्कूली बच्चों को ले जाने वाले अध्यापकों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के बाद स्कूली बच्चों को खुली ट्राला जीप में ठूस-ठूस कर ले जाने के मामले में विभाग ने जांच शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने जांच रिपोर्ट एक हफ्ते में देने के आदेश दिए हैं।
जांच का जिम्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दसगांव के प्रधानाचार्य रणजीत कपिल को दिया गया है। वहीं मामला उजागर होने के बाद बच्चों को खुली ट्राला जीप में ले जाने वाले दोनों शिक्षक छुट्टी पर चले गए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले मामला सामने आने के तुरंत बाद उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने एक दिन के भीतर जवाब तलब किया था। ऐसे में जवाब देने वाले दोनों अध्यापकों के छुट्टी पर जाने से कोई भी जवाब अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाया है। अब विभाग ने इस संबंध में जांच बैठा दी है।
तीन दिन पहले बरठीं स्कूल में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ था। उस दौरान तलाई क्षेत्र के एक स्कूल के बच्चों को खुली ट्राला जीप में ले जाया गया। इस मामले की स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर विभागीय अधिकारियों और मीडिया को भेज दी।
पुलिस उप अधीक्षक को भी मामले में जानकारी दी गई। पुलिस उप अधीक्षक ने थाना तलाई को निर्देश देकर जीप को पकड़ने के आदेश दिए। तलाई पुलिस ने मौके पर जीप का चालान कर दिया था।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक राजकुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में बच्चों के साथ आए अध्यापकों से जवाब मांगा तो वे मेडिकल छुट्टी पर चले गए हैं। अब इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें