फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बरमाणा में दंगल 18 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
-दंगल में कराई जाएगी विभिन्न वर्गों की कुश्तियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दंगल कमेटी बरमाणा 18 मई को कुश्ती दंगल का आयोजन करवा रही है। दंगल कमेटी बरमाणा के प्रेस सचिव गंगा सिंह ठाकुर ने बताया कि दंगल कमेटी की बैठक हुई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्णय लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लंबे समय से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन करते हुए इस आयोजन को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत 17 मई को सवाल और 18 मई को विशाल कुश्ती का आयोजन होगा। सवाल का आयोजन पूर्व वार्ड सदस्य और कमेटी के सदस्य सुरेश ठाकुर के घर में होगा। आयोजकों ने बताया कि इस दंगल में विभिन्न वर्गों की कुश्तियां कराई जाएंगी। विजेता और उपविजेता पहलवानों को उचित एवं आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। छिंज आयोजक के प्रधान रामपाल ठाकुर और सभी सदस्यों ने समस्त इलाकावासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें