फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वोट डालने चलो रे साथी, लोकतंत्र के बनो बराती

विज्ञापन
विज्ञापन
-चांदपुर स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रन फॉर वोट रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन पाठशाला के प्रांगण से चांदपुर गांव तक किया गया।
विज्ञापन

रैली में विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए चलो चलें मतदान करें, लोकतंत्र का मान करें, मताधिकार का मान करें बढ़-चढ़कर मतदान करें, वोट फॉर बेटर इंडिया, वोट डालने चलो रे साथी, लोकतंत्र के बनो बराती आदि नारे लगाए। रैली की समाप्ति पर नोडल अधिकारी राजेश वशिष्ठ ने बच्चों को लोकतंत्र के महत्व के बारे में बताया। बच्चों को व्यस्क मताधिकार की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वनिता कटवाल, प्रवक्ता बबीता गुप्ता, मोहम्मद साहिल, रीता, आरती, उषा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें