फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलवाड़ी मेले से जुड़ेगी व्यास उत्सव समिति

विज्ञापन
बिलासपुर में चल रहे व्यास उत्सब में अपनी प्रस्तुति देती बालिका। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। व्यास उत्सव आयोजन समिति, जिला प्रशासन की ओर से मार्च में होने वाले नलवाड़ी मेले के साथ जुड़ेगी। यह बात उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने व्यास उत्सव मेला 2020 की छठी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचने पर अपने संबोधन में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यास उत्सव आयोजन समिति व्यास उत्सव के माध्यम से कलाकारों को निखारने के कार्य कर रही है। चाहे वो सांस्कृतिक हो या फिर खेल। हर क्षेत्र में हर उम्र के बच्चे के लिए कोई न कोई प्रतियोगिता इस उत्सव में रखी गई है। इस उत्सव के माध्यम से ये हर विदा को छू रहे हैं।
कहा कि मार्च में होने वाले नलवाड़ी मेले में यहां के कलाकारों को मौका दिया जाएगा। व्यास नगर समिति को नलवाड़ी मेले में प्रशासन के साथ जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व उपायुक्त राजेश्वर गोयल का व्यास उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में पहुंचने पर समिति द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत कार्यवाह किस्मत कुमार ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, वायस चेयरमैन संतोष जोशी, अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, अविनाश कपूर, विजयराज व अन्य ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि को शॉल, टोपी, व्यास की प्रतिमा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
व्यास उत्सव मेले की छठी संध्या में मिस्टर व्यास व मिस व्यास प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। एकल गायन वर्ग में हिमाचल के संतोष ने मेला बिलासपुरा रा, रवि ने अखियां दा सुखी गया नीर...,रोहित ने धोलरे रा राजा...,श्वेत कुमार ने तेरा मेरा प्यार..., पूनम ने ऐसा लगा गोरिया... गीत प्रस्तुत किए।
वहीं बेबी शो में 0.1 वर्ष में अर्श प्रथम, शिवाय द्वितीय, 1 से 2 वर्ष आयु में ऋग्वेद प्रथम, दर्श द्वितीय, 2 से 3 वर्ष आयु में दिव्यांश प्रथम व रुद्रांश द्वितीय रहे। एकल नृत्य में वेदांती दबड़ा प्रथम व पल्लवी द्वितीय रही। समूह नृत्य ख वर्ग में सोनाली ग्रुप प्रथम व विंग क्वीन भंगड़ा ग्रुप द्वितीय रहे। समूह नृत्य ग में डायनामिक ग्रुप प्रथम व आर्या ग्रुप द्वितीय रहे। एकल नृत्य ग में चारु प्रिया प्रथम व सुमेधा दास द्वितीय रहे। शतरंज में आदित्या ग्रह प्रथम व रितेश द्वितीय रहे।
इनसेट....
उन्हें मिले व्यास गौरव और व्यास प्रेरणा सम्मान
बोर्ड मेरिट में वंशिका, मयंक, सिमरन, अमय, सान्वी, ईशा, सुज्या, स्मृति, अविषि, अशिता, भूमिका, प्रियंजलि, ध्रुव, रक्षित, हिमेश। इसके अलावा रक्तदान के क्षेत्र में 10 बार से अधिक बार रक्तदान करने पर निशांत शर्मा व कपिल गुप्ता को व्यास गौरव से सम्मानित किया गया। साथ ही निशांत शर्मा, गोपाल आचार्य, विकास टेस्सू को भी रक्तदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें