रेडक्रॉस मेले के समापन पर स्टॉल पर खरीदारी करते उपायुक्त और अन्य अधिकारी।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर में चल रहे दो दिवसीय जिला रेडक्रॉस मेले का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन को जिले में रक्तदान शिविरों के आयोजन करने के लिए सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने विभिन्न संगठनों को भी साल भर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए सम्मानित किया गया है। दो दिनों तक चले रेडक्रॉस मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां मेले के दौरान 70 से अधिक स्टॉल लगाए गए, वहीं विभिन्न दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
उपायुक्त ने इस मौके पर व्यास रक्तदाता समिति, श्रीराम नाटक समिति, निरंकारी समागम बिलासपुर, रोटरी क्लब बिलासपुर, एसआईसी घुमारवीं, ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन, देव भूमि घुमारवीं, एनसीसी राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर, पुलिस विभाग बिलासपुर, कमांडडेंट पांचवीं वाहिनी गृह रक्षक, बाबा बालक नाथ छत बरठीं, युवक मंडल धार-टटोह को सम्मानित किया। उन्होंने चार रक्तदाता दंपतियों अनुजपाल दास एवं पूजादास, तनुज सोनी और संगीता सोनी, विजय राज उपाध्याय एवं प्रीति महाजन और रश्मि महाजन और चेतना महाजन को भी सम्मानित किया।
रेडक्रॉस मेले में बेहतरीन प्रस्तुतियां देने के लिए सांस्कृतिक दल जिसमें आशा किरण संस्था, अपराजिता, महिला जागृति सोसायटी कल्लर, राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर, बबीता, अमर ज्योति सांस्कृतिक कला मंच, महा संगम थियेटर ग्रुप, महिला मंडल दयोली को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र के हुकम सिंह और बिट्टू तथा सहायक निदेशक, सूचना एवं प्रसारण भारत सरकार, फ्रैंडस हैल्प एंड डेवलपमेंट क्लब की डॉ. हेमा ठाकुर और कर्मचंद को सम्मानित किया।